जावती हनुमान मंदिर मैं 11551 दीप जलाए
आनंदपुर : दिवाली की रात सारा देश दीपों की रोशनी से जगमगा रहा है हर घर हर स्थान पर दीप मालाओं से साज सज्जा की है इसी कड़ी में ग्राम जावती के श्री बालस्वरूप हनुमान मंदिर एवं शिवालय पर दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से 11551 दीपक जलाए गए जिससे मंदिर सहित बस स्टैंड और तालाब में एक मनोरम दृश्य देखने को मिला । 1700 बर्ष पुराना है मंदिर ग्राम की बुजुर्गों द्वारा बताया गया कि यह मंदिर 1700 पुराना है पहले यहां पर एक चबूतरा हुआ करता था इसके बाद एक छोटी सी मढ़िया हनुमान जी की बनी तत्पश्चात समय बीतने के साथ ही इसका जीर्णोद्धार कराया गया तब जाकर आ गए भव्य मंदिर देखने को मिल रहा है प्रतिवर्ष मंदिर परिसर को 551 दीपो से सजाया जाता था लोगों की आस्था बढ़ती गई और आज दिवाली के अवसर पर 11551 दीपों की रोशनी से मंदिर को सजाया गया और इसकी छटा देखते ही बन रही है वैसे तो कई वर्षों से इस मंदिर में प्रतिदिन 151 दीपक जलाए जाते हैं लेकिन दिवाली के अवसर पर विशेष तौर पर सजाया और डिजाइनिंग कर दीपक जलाए गए । इस दीपमाला की डिजाइन वरिष्ठ पेंटर श्रवण भगतजी द्वारा तय की गई ...