Posts

Showing posts from September, 2024

शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत लटेरी सचिव निलंबित

Image
विदिशा। जिला पंचायत विदिशा मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत लटेरी की ग्राम पंचायत ईशरवास के सचिव भुवनेश्वर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सचिव भुवनेश्वर शर्मा का मुख्यालय जनपद पंचायत लटेरी रहेगा तथा उन्हें निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।     जारी आदेश में उल्लेख है कि लटेरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ईशरवास के सचिव भुवनेश्वर शर्मा ने सरपंच के बिना जानकारी में लाए पूर्व से अतिक्रमणकर्ताओं की कब्जा भूमि पर खुदे हुए कूपों को स्वीकृत कर राशि का आहरण की है तथा निर्माण कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ कर दिए गए। साथ ही रोजगार सहायक के आईडी पासवर्ड को स्वयं के बनवाकर राशि आहरण करने समेत अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर सचिव के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। Jansampark Madhya Pradesh  #JansamparkMP