जावती हनुमान मंदिर मैं 11551 दीप जलाए
वैसे तो कई वर्षों से इस मंदिर में प्रतिदिन 151 दीपक जलाए जाते हैं लेकिन दिवाली के अवसर पर विशेष तौर पर सजाया और डिजाइनिंग कर दीपक जलाए गए । इस दीपमाला की डिजाइन वरिष्ठ पेंटर श्रवण भगतजी द्वारा तय की गई । और उनके द्वारा ही पूरी डिजाइन बनाकर दीपक रख बाय गए । मंदिर परिसर में प्रतिदिन 151 दीपक दीपक रखने का पुनीत कार्य पप्पू भगत जी द्वारा किया जाता है ।
साथ ही ग्रामवासियों ने शिक्षा के मंदिर शासकीय एकीकृत हाई स्कूल प्रांगण सहित शरहद पर अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करने बाले सैनिकों के नाम भी दीपक जलाये , जिनकी बजह से आज हम स्वतंत्रता से जीवन यापन कर रहे हैं । पास में ही लगे हुए एक बड़े तालाब में भी 111 दीपो का दीपदान किया गया । दिया जलाने का महत्त्व यही है कि अंधकार से प्रकाश की ओर हर व्यक्ति निरंतर बढ़ता रहे । प्रतिदिन जलाए जाने वाले 151 दिया और दिवाली पर जलाए गए 11551 दीपक को ग्राम जावती सहित क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग रहा है जिसमें जिसकी जितनी श्रद्धा उतनी दीपक और तेल मंदिर में समर्पित किए ।



Comments
Post a Comment